फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three buffalo theft, incident caught in CCTV

तीन भैंस चोरी, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three buffalo theft, incident caught in CCTV
रेवाड़ी। जिले में अब पशु चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए है। चोर मंगलवार को गांव लिसान व कंवाली से तीन भैंस चोरी कर ले गए। कंवाली में भैंस चोरी करने के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। डहीना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कंवाली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने भैंस को रात में घर के बाहर गली में बांधी थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने भैंस को खोल लिया तथा टाटा -407 गाड़ी में चढ़ा लिया। इसी दौरान उनकी मां की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में पहले से ही दो भैंस और थी। चोर गांव लिसाना निवासी मदन लाल व सुनील की दो भैंस भी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग पाया। कंवाली में चोरी की दौरान बदमाश नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है तथा बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed