फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three arrested including husband and wife running Honey Trap racket

हनी ट्रैप का रैकेट चला रहे पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband and wife running Honey Trap racket
रेवाड़ी। दुष्कर्म का आरोप लगाकर आरएमपी (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिसनर) को ब्लैकमेल करने वाले दंपती व उनकी महिला साथी को पुलिस ने दबोच लिया। दंपती धारूहेड़ा निवासी महिला के साथ मिलकर हनी ट्रैप का रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से आरएमपी से लिए गए 90 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। तीनों इससे पहले भी कई लोगों पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जिला गुरुग्राम के राठीवास निवासी बिजेंद्र व उसकी पत्नी उर्मिला और धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी पूनम उर्फ सुमन हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी आरएमपी ने एक गांव में क्लीनिक खोली हुई है। करीब बीस दिन पहले धारूहेड़ा के सेक्टर छह निवासी पूनम उर्फ सुमन उनके क्लीनिक पर उपचार के लिए आई थी। दो मार्च को महिला फिर से दवा लेने के लिए क्लीनिक पर पहुंची थी और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। इंकार करने पर महिला क्लीनिक से चली गई। करीब आधे घंटे बाद पूनम उर्फ सुमन, राठीवास निवासी बिजेंद्र और उसकी पत्नी उर्मिला के साथ वापस आई और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी। शिकायत नहीं करने के बदले महिला व उसके साथियों ने पांच लाख रुपये की मांग रखी तथा बाद में दो लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। आरोपियों ने आरएमपी से 50 हजार रुपये ले लिए थे और फिर से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
दोबारा से रुपयों की मांग करने पर आरएमपी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरएमपी के जरिये तीनों को रुपये लेने के लिए रोहड़ाई बस स्टाप पर बुला लिया। आरएमपी से रुपये लेने पहुंचे राठीवास निवासी बिजेंद्र, उसकी पत्नी उर्मिला व आरोप लगाने वाली महिला सेक्टर-छह निवासी सुमन उर्फ पूनम को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से आरएमपी से लिए गए एक लाख रुपये में से 90 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पांच लोगों को बना चुके हैं शिकार
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी पांच लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। आरोपी बिजेंद्र पहले गाड़ी चालक था। बिजेंद्र ने अपनी पत्नी व सेक्टर-छह निवासी महिला के साथ लोगों को हनी ट्रैप में फंसाना शुरू किया। अभी तक आरोपी धारूहेड़ा, भिवाड़ी, पटौदी, बिलासपुर व रेवाड़ी में लोगों को फंसा कर लाखों रुपये वसूल चुके हैं। पुलिस आरोपियों के शिकार हुए लोगों का पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed