फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three arrested in case of theft of goods from factory

Rewari News: फैक्टरी से सामान चोरी के मामले में तीन काबू

Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in case of theft of goods from factory
रेवाड़ी। चौकी मीरपुर पुलिस ने बंद फैक्टरी से सामान चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला बरेली के गांव ओला हाल झुग्गी झोपड़ी बावल निवासी समीर रजा, कासिम व खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 29 जून को मोहल्ला बड़ा तालाब रेवाड़ी निवासी घनश्याम मित्तल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव जीतपुरा में एक बंद फैक्टरी खरीद रखी है।

इसमें दरवाजे, ट्रांसफार्मर का सामान, कैमरा आदि चोरी हो रहे थे। किसी अनजान व्यक्ति ने उसको फोन पर सूचना दी कि पैक्टरी में कुछ व्यक्ति घुसे हैं। जब उसने फैक्टरी में जा कर देखा तो तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिल वाली रिक्शा में पैक्टरी के दरवाजे, खिड़कियां व जाली चोरी करके लाद रहे थे। तीनों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद꘠
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed