फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested for making threats in exchange of money

रुपयों के लेनदेन में धमकी देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for making threats in exchange of money
रेवाड़ी। रुपयों के लेनदेन को लेकर घर में तोड़फोड़ व रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहल्ला बास सिताबराय निवासी धर्मबीर, सती कालोनी निवासी प्रवेश उर्फ प्रदीप तथा मोहल्ला बड़ा तालाब निवासी दिनेश उर्फ सुंडा के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला बास सिताबराय निवासी हिमांशु ने बताया कि आठ माह पहले उसने सती कालोनी निवासी महेश सैनी से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। दो माह बाद ही उसने ब्याज सहित डेढ़ लाख रुपये महेश को लौटाते हुए हिसाब फाइलन कर लिया था। इसके बावजूद महेश सैनी उससे ढाई लाख रुपये और देने के लिए दबाव बना रहा था। वीरवार रात महेश अपने साथी बास सितबाराय निवासी धर्मबीर, सती कालोनी निवासी प्रवेश, चौधरीवाड़ा निवासी टिक्कत सैनी, दिनेश उर्फ सुंडा व एक अन्य युवक के साथ उनके घर पर आया। महेश ने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद महेश साथियों समेत घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आया। इसके बाद ढाई लाख रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर सभी हमलावर गाड़ी गली में छोड़ कर भाग निकले। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात को आरोपित मोहल्ला बास सिताबराय निवासी धर्मबीर, सती कालोनी निवासी प्रवेश उर्फ प्रदीप तथा मोहल्ला बड़ा तालाब निवासी दिनेश उर्फ सुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed