{"_id":"679d12c1ea55b01fbc098c3c","slug":"three-accused-arrested-for-keeping-stolen-bike-rewari-news-c-198-1-rew1001-214670-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी की बाइक रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी की बाइक रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रोहडाई पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव टूमना निवासी रामपाल, गुरुग्राम के पटौदी निवासी जोगेश व गुरुग्राम के थाना पटौदी के गांव गदाईपुर निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है।
गश्त के दौरान ईआरबी ने पाल्हावास चौक पर एक बाइक को रोक कर पूछताछ के लिए चालक को थाना रोहडाई पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक सवार से बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ पर उसने बताया कि ये बाइक मौसी के लड़के जोगेश से 6 हजार रुपये में खरीदी थी और धोखा देने की नियत से बाइक पर गलत नंबर लगाया था। जोगेश को काबू कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये बाइक अपने दोस्त महेश कुमार से 6 हजार रुपये में खरीदी है। मामले में महेश को काबू करके पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये बाइक मेरे दोस्त गौरव व विजय ने चलाने के लिए दी थी। पता करने पर पाया गया कि बरामद की गई बाइक फरुखनगर जिला गुरुग्राम निवासी जोगेश कुमार के नाम दर्ज है। उसने बाइक के सम्बन्ध में गुरुग्राम में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल अब मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।