फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested for duping a couple of Rs 1.89 crore through digital arrest

जींद के ध्यानार्थ) : दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ की ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 05:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for duping a couple of Rs 1.89 crore through digital arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला जींद के न्यू हाऊसिंग बोर्ड निवासी मनोज श्योकन्द, गांव करेला निवासी पंकज व जोगेन्द्र नगर निवासी हरप्रीत है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
22 अप्रैल को धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 27 व 28 फरवरी को उनके फोन पर एक युवक के कई बार फोन आए। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी सिम बंद होने वाली है।
विज्ञापन

उनकी आईडी से गलत ढंग से सिम खरीदी गई है। उन पर मुबंई में एफआईआर भी दर्ज है। आगे कहा कि उनके नंबर से न्यूड फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं। इसके बाद एक अन्य नंबर से आए फोन पर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले शख्स ने कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वह बचना चाहता है, तो उसके बताए गए खाता नंबरों पर रुपये ट्रांसफर करने होंगे। शुरू में कुछ रकम ट्रांसफर की, तो उसे मनी लार्डिंग के केस में फंसाने की धमकी देने हुए और रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से संपर्क नहीं करने को कहा गया। बार-बार डराकर तीन मार्च से 20 अप्रैल तक कुल एक करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
फोन पर एक एप डाउनलोड कराने के बाद निगरानी रखी गई जिससे वह और उनकी पत्नी कमरे में बंधक बने रहे। फर्जी जज ने प्रॉपटी की वेरिफिकेशन करते हुए उसे 70 प्रतिशत राशि सरकारी खजाने में जमा कराने को कहा।


पंकज व हरप्रीत को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया
आरोपी मनोज श्योकन्द के बैंक खाते में ठगी के कुल 1 लाख 8 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे जबकि आरोपी पंकज व हरप्रीत ने ठगों को उसका बैंक खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी मनोज श्योकन्द को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed