{"_id":"683a03786894a3cf730396cb","slug":"three-accused-arrested-for-betting-on-ipl-match-rewari-news-c-198-1-rew1001-220310-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 07रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीनों आरोपी। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जगन गेट चौकी पुलिस ने वीरवार की रात मोहल्ला तोपचीवाड़ा में रॉयल चैलेंज बंगलूरू व पंजाब किंग के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी निवासी राजकुमार, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी संदेश उर्फ शेरू और मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी पवन कुमार उर्फ भोलू के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 8400 रुपये व वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 29 मई की रात सूचना मिली कि मोहल्ला तोपचीवाड़ा निवासी राजकुमार अपने मकान में कमीशन पर सट्टा खिलवाता है।
उसके मकान में बल्लूवाड़ा निवासी पवन कुमार उर्फ भोलू, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी संदेश उर्फ शेरू व मोहल्ला बालासराय निवासी आशीष गौड़ रॉयल चैलेंज बंगलूरू बनाम पंजाब किंग के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ला तोपचीवाड़ा में राजकुमार के मकान पर दबिश दी। इस दौरान संदेश व राजकुमार मकान के ऊपर के कमरे में सट्टा खिलाते पाए गए। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथी आशीष और पवन कुछ देर पहले ही यहां से निकले हैं।
पुलिस टीम ने मकान की छत से आरोपी पवन को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 8400 रुपये व वारदात में प्रयोग की गई दो स्कूटी को बरामद किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।