फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   This moment of respect is very precious: Satyapal

सम्मान का यह पल बेहद अनमोल : सत्यपाल

Wed, 06 Sep 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
This moment of respect is very precious: Satyapal
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ​शिक्षक सत्यपाल को राष्ट्रीय ​​शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित करती र
रेवाड़ी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति ने गांव आलियावास निवासी शिक्षक सत्यपाल सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। कर्मयोगी शिक्षक से विख्यात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडोली के विज्ञान के शिक्षक इस वर्ष प्रदेश के इकलौते शिक्षक हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजे गए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता से बात करते हुए शिक्षक सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद अनमोल है।
विज्ञापन

अपनी कर्तव्यनिष्ठा व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की बदौलत वर्ष 2021 में भी सत्यपाल सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या से पहले सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के शिक्षकों के साथ संवाद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीसरी, चौथी, पांचवीं के बच्चे पढ़ते हैं इनकी लिखी किताबें
शिक्षक सत्यपाल सिंह 2021 में हरियाणा राज्य शिक्षक पुरस्कार व 2022 में प्रोफेसर सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। साथ ही लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी इनका एक विज्ञान आधारित आलेख प्रकाशित हो चुका है। वहीं इनकी लिखी हुई कक्षा तीसरी चौथी एवं पांचवीं की झरोखा ईवीएस किताबें प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान मॉड्यूल की किताबें लिखीं, जो विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विद्यालय में स्वयं चित्र बनाकर विज्ञान व गणित की प्रयोगशाला की तैयार
सत्यपाल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना में कार्यरत रहते हुए अपने खर्चे पर पेंट, ब्रश का प्रयोग करके स्वयं चित्र बनाकर विज्ञान एवं गणित की प्रयोगशाला तैयार की। यह प्रयोगशाला पूरी तरह शून्य लागत व कम खर्च उपकरणों से सुसज्जित है। वहीं अध्यापकों के लिए चॉकलेट एप का कंटेंट एससीईआरटी गुरुग्राम में तैयार किया। उन्होंने एससीईआरटी गुरुग्राम में दीक्षा एप पर पाठ्य विषय वस्तु आधारित वीडियो बनाए हैं, जो अध्यापक-विद्यार्थियों के शिक्षण अधिगम में काफी लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed