फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thirty years old sewer line gets choked again and again, people upset

तीस साल पुरानी हो चुकी सीवर लाइन बार-बार होती है चोक, लोग परेशान

Sun, 19 Dec 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thirty years old sewer line gets choked again and again, people upset
घर के बाहर भरा सीवर का गंदा पानी में से अपने बच्चे को निकालता व्यक्ति। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-3 में आए दिन सीवर चोक होने की समस्या से लोग परेशान हैं। वार्ड में कुछ स्थानों पर नई सीवर लाइन डाली गई है, लेकिन सांधी का बांस मोहल्ला व तेजपुरा के कुछ स्थानों पर सीवर लाइन लगभग 30 साल पुरानी हो चुकी है। इसकी वजह से सीवर लाइन बार-बार चोक हो जाती है। इससे गली और सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने बताया कि बांस मोहल्ला और तेजपुरा कुछ स्थानों पर 1990 में सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसका आकार छोटा होने के कारण आए दिन चोक हो जाती है और घरों के आगे ही गंदा पानी भर जाता है। साथ ही स्कूल के बच्चों को भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्थायी रूप से समाधान करके चले जाते हैं। मगर स्थायी समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल के बाहर लगा रहता है गंदगी का ढेर
वार्ड में सरकारी स्कूल के बाहर गंदगी का ढेर लगा रहता है। सफाईकर्मी भी इस पर ध्यान नहीं देेते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
लोग बोले- 1990 से बनी है सीवर चोक होने की समस्या
पिछली योजना में कुछ जगह सीवर लाइन डाली गई थी। मुख्य रास्ते पर सीवर लाइन नहीं डाली गई है। 1990 से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। आज तक इसका निराकरण नहीं हो सका है। सांघी का बांस व तेजपुरा खाराकुआं पर सफाई का अभाव है।
-प्रमोद आजाद, वार्ड नंबर-3
------------------------------------------------
सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। नई सीवर लाइन डाली जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। यहां पर सफाई का अभाव है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
-कृष्ण कमल, वार्ड नंबर-3
------------------------------------------------------
गली के बाहर ही सीवर का गंदा पानी बहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी रहती है।
-गुरुकौर, वार्ड नंबर-3
------------------------------------------------------
पूरे वर्ष सीवर चोक होने की समस्या बनी रहती है। घरों के बाहर गंदा पानी बहता रहता है। प्रशासन को लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। ताकि इस समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिल सके।
-सुशीला, वार्डन नंबर-3
------------------------------------------------------
कार्यकाल में सीवर लाइन, पीने के पानी की लाइन व चार सामुदायिक भवन बनाए गए थे। इसके अलावा पिछले एक साल से सफाई कर्मचारी न होने के कारण सफाई का अभाव दिखता है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
-विनीता पिपल, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर-3
-----------------------------------------------------------
‘अमरूत योजना 2 से होगा लोगों का समाधान’
सांघी का बांस मोहल्ले मेें पिछले 3 से 4 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या थी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन द्वारा सीवर की सफाई कर दी गई। स्थायी समाधान के लिए अमरूत योजना-2 लोगों की समस्या का समाधान करेगी। इसके अलावा सफाई कर्मचारी को लेकर हाउस मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की भर्ती होती तभी सफाई हो पाएगी। वर्तमान समय में 17 सफाई कर्मचारी है, जो की अपर्याप्त है। लोगों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा।

-प्रवीण कुमार, पार्षद, वार्ड नंबर-3
--------------------------------------------------------------
शुक्रवार को सीवर चोक की समस्या का समाधान कर दिया गया है। नागरिकों से अनुरोध है कि अगर ऐसी समस्या सामने आ रही है तो वो विभाग से संपर्क कर सकते हैं। लोगों की समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा।
-दीपक यादव, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed