फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Third phase of inter-college tournament from 5

Rewari News: अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट का तीसरा चरण 5 से

Sun, 03 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Third phase of inter-college tournament from 5
रेवाड़ी। मीरपुर ​​स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय। संवाद
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के अंतर्गत चल रहे अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट के तीसरे चरण की प्रतियोगिताओं की शुरुआत 5 नवंबर से होगी। इन प्रतियोगिताओं में आईजीयू से जुड़े रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कॉलेज हिस्सा लेंगे। तीसरे चरण में ऑर्चरी, जूडो, रेसलिंग और शूटिंग महिला-पुरुष दोनों कैटेगरी में मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन स्पर्धाओं को कराने के लिए अलग-अलग जगहों का चयन किया गया है। इनमें दो मुकाबले रेवाड़ी दो और मुकाबले नारनौल में कराए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि ऑर्चरी महिला-पुरुष के मुकाबले 5 नवंबर को राजकीय कॉलेज नारनौल में होंगे। इसी तरह जूडो महिला-पुरुष के मुकाबले 5 नवंबर को ही राजकीय कॉलेज नारनौल, रेसलिंग फ्री स्टाइल, ग्रीको महिला-पुरुष की स्पर्धा 6 नवंबर को राजकीय कॉलेज बावल और शूटिंग मेल-फीमेल की प्रतियोगिता 7 नवंबर को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रथम चरण में क्रिकेट, हैंडबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, दूसरे चरण में फेंसिंग, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग-पावर लिफ्टिंग और एथलेटिक्स महिला-पुरुष दोनों कैटेगरी में मुकाबले करवाए जा मुकाबल चुके हैं। इनका सेलेक्शन ट्रायल भी हो चुका है। इधर, इन प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न कॉलेजों में खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। खिलाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम अथवा नजदीक लगते ग्राउंड में भी तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

नॉर्थ व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए ट्रायल
उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगह होने वाली प्रतियोगिता के बाद नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लेने के लिए ट्रायल भी होंगे। इन ट्रायल में विजेता टीमों से ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed