फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Third merit list for admission in ITI released, seats still vacant in many trades

Rewari News: आईटीआई में दाखिले की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, कई ट्रेडों में अब भी सीटें रिक्त

Thu, 24 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Third merit list for admission in ITI released, seats still vacant in many trades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट सूची भी जारी हो गई है। इसमें शामिल विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करा सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है।
मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। जिले के अधिकतम संस्थानों में अधिकांश ट्रेडों में सीटें खाली पड़ी हैं। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।
विज्ञापन

इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं। शहर स्थित राजकीय आईटीआई में टीपीईएस ट्रेड में केवल 5 सीटें भरी हैं और 43 अब भी रिक्त हैं। प्लंबर ट्रेड में 11 सीटें भरी गई हैं और 37 सीटें अभी शेष हैं। हाउसकीपर ट्रेड में एक भी सीट नहीं भरी गई है और 24 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपा ट्रेड में सभी 26 सीटें भरी जा चुकी हैं, 22 सीटें खाली है। इसके साथ ही इलेक्ट्रीशियन ड्यूल ट्रेड में 25 सीटों पर नामांकन हो चुका है जबकि 15 सीटें बची हैं। फिटर ट्रेड में 22 छात्रों ने दाखिला लिया है और 18 सीटें खाली हैं।
आरएसी ट्रेड में 21 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं और 27 खाली हैं। पेंटर ड्यूल में 2 सीटों पर दाखिले हुए है 18 सीटें खाली है। वायर मैन ट्रेंड में 11 सीटें भरी जा चुकी है, 9 सीटें खीली है। वहीं महिला आईटीआई में अभी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, क्योंकि संस्थान में भी अधिकतर ट्रेडों में सीटें खाली हैं। हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड में सिर्फ 8 सीटों पर नामांकन हुआ है जबकि 48 सीटें अभी खाली हैं।
ड्रेस मेकिंग, कटाई एवं सिलाई, और कढ़ाई एवं सुई कार्य जैसे ट्रेडों में 35 से 37 सीटों पर दाखिले हुए हैं लेकिन अधिकांश सीटें अब भी भरी जानी बाकी हैं। कंप्यूटर से जुड़े सीओपीए ट्रेड में 48 में से 25 सीटें भरी गई हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में केवल 5 छात्राओं ने अब तक दाखिला लिया है। अब इन सीटों को भरने के लिए आन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि


इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे विद्यार्थी



दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक लाने होंगे।




वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है। चयनित विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed