फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves came in a Thar car, fled with the car in 40 seconds

Rewari News: थार में सवार होकर आए चोर, 40 सेकेंड में कार लेकर फरार

Thu, 21 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves came in a Thar car, fled with the car in 40 seconds
रेवाड़ी। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में चोर थार कार में सवार होकर आए और 40 सेकेंड के भीतर कार को चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

सुबह कार गायब मिलने पर मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरी घटना कैद मिली। शहर के मॉडल टाउन निवासी गौरव जैन ने बताया कि मंगलवार की रात उन्होंने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार घर के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। सुबह जब उठा तो कार गायब मिली। इसके बाद आसपास तलाश की, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में एक थार कार में सवार होकर आए चोरों ने गौरव जैन के घर बाहर दीवार से सटाकर बिल्कुल ब्रेजा गाड़ी के आगे अपनी कार खड़ी की। कुछ मिनट कार खड़ी रही। उसके बाद एक युवक नीचे उतरा और महज 40 सेकेंड के भीतर कार को चोरी कर ले गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed