फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves blew jewelery and Rs 1.5 lakh in Kharkhada village

खरखड़ा गांव में चोरों ने आभूषण और 1.5 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew jewelery and Rs 1.5 lakh in Kharkhada village
रेवाड़ी। जिले के गांव खरखड़ा में चोर एक घर से 1.5 लाख रुपये कैश और आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खरखड़ा निवासी कृष्ण ने गांव में ही डेयरी खोली है। वह सोमवार की रात में डेयरी में सोने चला गया था। जब वह सुबह लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर सामान जांच किया तो सोने के दो हार, सोने के दो टप्स, सोने की दो झुमकी, एक सोने की एक चेन, चांदी का एक ब्रेसलेट, चांदी की गले की एक चेन, तीन जोड़ी पायल, गैस सिलिंडर, एलईडी के अलावा 1 लाख 50 हजार रुपये कैश गायब मिले।
विज्ञापन

वहीं गांव खरखड़ा में ही रवि कुमार के घर में भी चोर घुसे थे। चोरों ने कमरे के ताले भी तोड़े, लेकिन कीमती सामान नहीं मिला। पीड़ित कृष्ण ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद गांव में पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कारों को चोरी करने के प्रयास में एक काबू
रेवाड़ी। चोरों ने मंगलवार की रात शहर की सोसायटी में इनोवा, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों को चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सायरन बजने के कारण लोग जाग गए। इस दौरान लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए।

शहर के सेक्टर-26 स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी में रहने वाले एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि बीती रात उन्होंने अपनी इनोवा कार सोसायटी में खड़ी की थी। उनकी गाड़ी के साथ में ही व्यवसायी पड़ोसी की स्कॉर्पियो और सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी खड़ी थी। मंगलवार देर रात चोरों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही गाड़ी का सायरन बजने लगा। इसके बाद सोसायटी में रहने वाले लोग दौड़कर आए तो चोरी करने वाले लोग भागने लगा। लोगों ने पीछा करके गांव पदैयावास निवासी सोमनाथ को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी धांदू और अन्य मौके से भाग गए। सोमनाथ को पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं वापस आकर चैक किया तो इनोवा गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से भी छेड़छाड़ मिली। मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य दो आरोपियों की शनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed