फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be discussion on the problems of students with parents in colleges.

Rewari News: कॉलेजों में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की समस्या पर होगा मंथन

Mon, 12 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
There will be discussion on the problems of students with parents in colleges.
फोटो: 8रेवाड़ी। गांव कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद
रेवाड़ी। कॉलेजों में एक अगस्त से नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने नए आदेश का पालन करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत कॉलेजों में प्रोफेसर अभिभावकों से विद्यार्थियों की प्रगति और समस्याओं पर मंथन करेंगे। इसके लिए महाविद्यालय अपने स्तर पर अभिभावकों व विद्यार्थियों का सेमिनार आयोजित करेगा।
विज्ञापन

कोसली राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि स्कूलों से कॉलेज कई मामलों में भिन्न है। कॉलेज में आने के बाद विद्यार्थी परिपक्व हो जाता है। तर्क एवं चिंतन शक्ति भी बढ़ जाती है। बता दें कि कॉलेजों में विद्यार्थियों की औसतन उपस्थिति 60 प्रतिशत रहती है जोकि चिंता का विषय है। इस समस्याओं पर विद्यार्थियों के अभिभावकों से बात करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

बदलते परिवेश में अभिभावकों की सोच भी बदल रही है। उनको यह लगता है कि बच्चे का दाखिले लेने के बाद उसे कॉलेज न भेज कर बल्कि उसे किसी कोचिंग संस्थान भेजे जा रहे हैं। इनको देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कॉलेजों में विद्यार्थियों की समस्याओं पर चिंतन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन

कॉलेज में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों की भी उपस्थिति अनिवार्य होगी। ताकि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उसे एक अच्छा परिवेश भी दिया जा सके।- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed