फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be agitation if crop insurance amount is not given to farmers in 20 days

Rewari News: 20 दिन में किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं दी तो होगा आंदोलन

Fri, 22 Dec 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
There will be agitation if crop insurance amount is not given to farmers in 20 days
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी रेवाड़ी की टीम ने वीरवार को कृषि अधिकारी कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि किसानों की फसल बीमा का पैसा अभी एक नहीं मिला है, जिसको लेकर पहले भी कृषि व बीमा अधिकारियों को सूचित कर चुके है, लेकिन अभी तक किसानों को उनकी फसल नुकसान की राशि नहीं मिली है, जिसकी वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। समय सिंह ने कहा कि अगर अगले 20 दिन में किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं मिलती है तो भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की टीम कृषि अधिकारी कार्यालय को ताला लगा देगी और डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर सचिव रामेश्वर दयाल, अनूप राव डूंगरवास, लोकेश बावल, राजकुमार बलियर खुर्द, मीरसिंह बालावास, ओपी यादव, रोशनलाल गुलाबपुरा, शादीराम, शीशराम गोकुलपुर, कुलदीप माजरा व अन्य कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed