{"_id":"6785580b7beca11f2405a4b0","slug":"there-will-be-a-demonstration-if-the-factory-is-not-closed-rewari-news-c-198-1-rew1001-213907-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फैक्टरी बंद नहीं कराया तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फैक्टरी बंद नहीं कराया तो होगा प्रदर्शन
Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। मीटिंग में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता। स्रोत: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किसान भवन में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक हुई। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि पिछले सप्ताह डीसी को ज्ञापन सौंपकर शहर के लियो चौक स्थित एक फैक्टरी को बंद कराने की मांग की गई थी। अभी तक प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की गई है।
चेतावनी दी कि अगर फैक्टरी बंद नहीं कराई गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि फैक्टरी से प्रदूषण फैल रहा हैजिससे आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान अपने खेत में पराली जलाते हैं तो प्रशासन उनपर मुकदमा कर देते हैं। इस पर यूनियन ने कठोर फैसला लिया है कि यदि डीसी ने जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो रणनीति बनाकर फैक्ट्री के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एक कमेटी रेवाड़ी जिला की बनाई गई। इसमें समय सिंह, रोशन लाल, महावीर सिंह, राजवीर व जगदीश गुर्जर को शामिल किया गया। इस मौके पर डॉ. राज सिंह, अनूप, डॉक्टर रोहतास, वजीर, शीशराम, ओमप्रकाश, श्याम सुंदर, राजकुमार व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।