फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be 40 Secters in Rewari in next 10 years

मास्टर प्लान 2031 पर लगी मुहर, अगले 10 साल में 40 सेक्टर निर्माण की है योजना

Wed, 26 Feb 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be 40 Secters in Rewari in next 10 years
एनएच-48 व एनएच 71 व नेशनल हाईवे संख्या 11 को जोड़ने वाला प्वाइंट, यहां तक के क्षेत्र को किया गया है मास् - फोटो : Rewari
मास्टर प्लान 2031 का सितंबर 2019 में गजट नोटिफिकेशन हुआ था। अब मंगलवार को सभी दावे व आपत्तियों की बाधाएं दूर हो गई हैं। अब एक सप्ताह के अंदर अगले 10 साल में नए 40 सेक्टर निर्माण सहित मास्टर प्लान प्रारूप में शामिल सभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर मुहर लग जाएगी। मास्टर प्लान 2031 तक शहर की आबादी 10 लाख तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। जरूरतों को देखते हुए 40 नए सेक्टर विकसित करने के लिए प्रारूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

चार नए कॉलेज की जरूरत को किया रेखांकित
नए मास्टर प्लान के प्रारूप में 4 कॉलेजों की जरूरत बताई गई है। लेकिन वर्तमान में ही शहर में 5 कॉलेज हैं। लोगों का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए दिल्ली रोड पर एक पूरा सेक्टर विकसित किया जाना चाहिए। इसको नए मास्टर प्लान में समायोजित किए जाने की जरूरत है। ऐसे में एक मेडिकल कॉलेज के लिए भी सेक्टर विकसित करने पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी-धारूहेड़ा व बावल मिलकर आबादी होगी 25 लाख
गुरुग्राम से सटा होने के कारण आने वाले अगले 10 सालों में बावल, धारूहेड़ा व रेवाड़ी आपस में मिल जाएंगे। ऐसे में तीनों का अलग-अलग मास्टर प्लान बनाने की बजाय एक संयुक्त मास्टर प्लान बनाए जाने की जरूरत है। लोगों का मानना है कि अगले 10 सालों में संयुक्त आबादी 25 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में मास्टर प्लान 2031 में इन जरूरतों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो को भूल गए नगर योजनाकार
लोगों का कहना है कि मास्टर प्लान 2021 में मेट्रो रेल परियोजना को भी शामिल किया गया था। गांव माजरा गुरदास में मेट्रो का जंक्शन बनना था। लेकिन आश्चर्य की बात है कि प्रारूप 2031 में मेट्रो परियोजना उल्लेख नहीं किया गया है। रिटायर्ड प्रो. रणबीर सिंह का कहना है कि शहर की जरूरतों के हिसाब से मास्टर प्लान में परियोजनाओं को शामिल किया जाना जरूरी था।

मंगलवार को ही मिली है मेल : डीटीपी
डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को ही मास्टर प्लान 2031 की मेल मिली है। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी सप्ताह फाइनल ड्राफ्ट का प्रकाशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed