फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no shortage of talent, only opportunity is needed: Mamta Yadav

प्रतिभाओं की कमी नहीं, सिर्फ अवसर की जरूरत : ममता यादव

Tue, 02 Apr 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of talent, only opportunity is needed: Mamta Yadav
रेवाड़ी। कंवाली स्कूल में सेवानिवृति पर अंग्रेजी प्राध्यापक ओम प्रकाश यादव को सम्मानित करती ग्र
डहीना। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव और अंग्रेजी प्राध्यापक ओम प्रकाश यादव के सेवानिवृत्त होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव और विशिष्ट अतिथि स्काईटेक इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनूप सिंह यादव रहे।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि ममता यादव ने स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ अवसर की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया का स्कूल में प्रथम आगमन पर स्कूल प्रबंधन और ग्राम पंचायत के द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ओम प्रकाश यादव के जीवन परिचय के बारे में प्रदीप कुमार सचिव ने सदन को अवगत करवाया। पूर्व प्राचार्य जयसिंह, खोल प्राचार्य रामचंद्र यादव, कर्मचारी यूनियन के प्रदेश के नेता दादा जयपाल यादव ने ओम प्रकाश यादव के स्वभाव, सरलता की सराहना की l प्राचार्य ने आज स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ-साथ वर्ष 2023-24 की उपलब्धियाें पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के द्वारा वरिष्ठ प्राथमिकता मिथिलेश कुमारी व पूजा यादव के सफल निर्देशन में प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने इनाम देकर प्रोत्साहित किया। वर्ष 2023-24 में लीगल लिटरेसी, फाइनेंशियल लिटरेसी, कल्चरल इवेंट, एडवेंचर कैंप व खेलों में उत्कृष्ट प्रदान करने वाले 50 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशराज यादव, सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच अमित यादव, सतपाल खोला मंदिर कमेटी प्रधान, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, अजय कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, डॉ. विजय पूर्व सरपंच, अमित यादव, पूर्व प्राध्यापक रमेश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, प्राचार्य राकेश कुमार डहीना, अजय कुमार दड़ौली प्राचार्य, सुमित्रा यादव, सुरेंद्र कुमार, सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed