फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is a possibility of killing the seed-medicine seller by giving a contract.

Rewari News: सुपारी देकर बीज-दवा विक्रेता की हत्या कराने की आशंका

Sat, 27 Dec 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of killing the seed-medicine seller by giving a contract.
मृतक मोहन। फाइल फोटो
कोसली। बहाला गांव में बीज व दवा विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या की घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। सुपारी देकर व्यापारी की हत्या कराने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण कारोबार से जुड़ा होना सामने आया है, हालांकि असली वजह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि खाद-बीज विक्रेता मोहन की हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई है ताकि वारदात के बाद कोई ठोस सुराग न मिले। इसी आधार पर आशंका है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी बाहरी हो सकते हैं।
विज्ञापन

सुपारी किसी बाहरी व्यक्ति ने दी या इसके पीछे किसी पारिवारिक अथवा नजदीकी व्यक्ति की भूमिका है, इस पहलू पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापा डाल रही है। कोसली पुलिस के साथ कोसली और रेवाड़ी सीआईए आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मोहन का प्रमुख कारोबार दवाई और बीज का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी कुछ और कारोबार से मोहन का नाम जोड़ा जा रहा है। मोहन के साथ कारोबार में उनका एक रिश्तेदार भी जुड़ा हुआ था। जिससे पुलिस हत्याकांड के अंतिम नतीजे तक पहुंचने से पहले हर एंगल को खंगाल रही है जिससे हत्याकांड से जुड़ी कोई कड़ी छूट न जाए। पुलिस जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।



-------

ये था पूरा मामला

23 दिसंबर को मोहन गांव में अपनी दुकान पर बैठे थे। उनके साथ बेटा दुष्यंत भी मौजूद था। शाम करीब 4 बजे कार में सवार होकर दो युवक आए। दवा लेने के बहाने मोहन को बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को मौके से तीन खोल और एक कंडम कारतूस बरामद हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। परिवार ने हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया था। डीएसपी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद परिवार माना। परिवार ने इसके साथ आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed