फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is a possibility of drizzle with strong winds tonight

Rewari News: आज रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drizzle with strong winds tonight
फोटो: 19अग्रसेन चौक पर गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढक कर जाता युवक। संवाद - फोटो : कैंप में आए मरीजों को दवा व परामर्श देते डॉक्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी सताने लगी है। लोग धूप से बचने के लिए सिर ढंककर निकल रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने 16 अप्रैल की रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 अप्रैल को मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। दिन के समय में गर्मी का खूब एहसास हो रहा है। पिछले दिनों मौसम में आए परिवर्तन के कारण कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। मगर फिर से स्थिति बदहाल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 अप्रैल की रात को विशेषकर दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी आशंका है। बाद में फिर से मौसम खुश्क रहेगा। पश्चिमी हवाएं चलने से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं:
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। धूप में जाने वाले लोगों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। अभिषेक मीणा ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं। यदि बच्चे को ढंककर आए, उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं। बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed