{"_id":"665cc6f9b9002c58a106d0e4","slug":"there-are-no-cameras-installed-on-the-highway-how-will-the-suspects-be-identified-rewari-news-c-198-1-rew1001-205113-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर नहीं लगे कैमरे, कैसे होगी संदिग्धों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर नहीं लगे कैमरे, कैसे होगी संदिग्धों की पहचान
Mon, 03 Jun 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा से गुजर रहा दिल्ली जयपुर हाईवे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उच्च गुणवत्ता के 12 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना प्रस्तावित की गई थी। इनमें से सिर्फ खरखड़ा फुट ओवरब्रिज पर एक कैमरा लगा है और 11 कैमरे लगने अभी बाकी हैं। हाईवे पर तय स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने से सुरक्षा का संकट पैदा हो गया है।
वर्ष 2023 में एक पुलिस अधिकारी पर डंपर के माध्यम से जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने निर्धारित स्थानों पर कैमरे लगाने को लेकर निरीक्षण किया गया था। इसके बाद कैमरे लगाने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से शुरू की गई थी। इसके तहत खेड़ा बॉर्डर से लेकर कापड़ीवास तक 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे लेकिन केवल खरखड़ा फुट ओवरब्रिज पर एक कैमरा लगाया गया। यह कैमरा भी लंबे समय से खस्ताहाल है। इसके चलते हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को नियंत्रण करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर, बहरोड़, नीमराना, जयपुर से औद्योगिक इलाकों से आने वाले वाहन हाईवे से होकर गुजरते हैं।
नेशनल हाईवे के टोल बूथ पर शुल्क देने के बाद जो रसीद मिलती है, उस पर आपको चार फोन नंबर मिल जाएंगे। ये फोन नंबर हेल्पलाइन, क्रेन सर्विस, एंबुलेंस सर्विस और पेट्रोल सर्विस के होते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यात्रा के दौरान टोल शुल्क लेने की एवज में आपको ये सारी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है। मगर बहुत से लोगों को इन सुविधाओं के बारे में पता नहीं होता है।इ