{"_id":"6935bf13aea1e79fa907893f","slug":"thefts-continue-unabated-in-the-society-residents-rush-to-the-police-station-to-file-an-fir-against-the-builder-rewari-news-c-198-1-rew1001-230055-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोसाइटी में नहीं थम रही चोरी, लोग बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोसाइटी में नहीं थम रही चोरी, लोग बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे
विज्ञापन
बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे लोग। संवाद
भिवाड़ी। वंशिका होम्स सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले चार वर्षों से बिल्डर द्वारा छोड़े गए अधूरे सुरक्षा कार्यों के कारण निवासी लगातार परेशान हैं। इसे लेकर रविवार को सोसाइटी के लोग भिवाड़ी थाना पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पूरी नहीं की, दीवारों पर कंटीले तार की फेंसिंग नहीं लगाई, सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए, छतों पर जाने वाले गेट नहीं बनाए और परिसर में स्ट्रीट लाइट्स तक की व्यवस्था नहीं की।
सबसे गंभीर बात यह कि इन सभी कार्यों के लिए बिल्डर ने लोगों से फंड के साथ-साथ प्रति फ्लैट 2 हजार रुपये अतिरिक्त सीसीटीवी के नाम पर वसूले थे लेकिन काम आज तक अधर में लटका है। बता दें कि 29 नवंबर की रात को 6 फ्लैट्स के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये का नकदी, ज्वेलरी व कीमती सामान चुराए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बिल्डर ने पैसे लेकर काम अधूरा छोड़ा
सोसाइटी निवासी देवेंद्र शेखावत ने बताया कि पिछले 4 साल से हम बिल्डर और प्रशासन को लगातार अवगत करा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन चोरी हो रही है। अब तो बच्चों और परिवार की सुरक्षा का सवाल बन गया है। बिल्डर ने पैसे लेकर काम अधूरा छोड़ा और गायब हो गया। पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल है और लोग एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
सामान अभी भी सोसाइटी में बिखरा पड़ा
अनिल चौहान ने कहा कि बिल्डर ने सारे पैसे ले लिए, काम अधूरे छोड़े और भाग गया। उसका सामान अभी भी सोसाइटी में बिखरा पड़ा है। एक हफ्ते पहले भी चोरी हुई थी। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर पुलिस-प्रशासन ने मदद नहीं की तो बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई से सपनों का घर बनवाया था लेकिन बिल्डर की लापरवाही ने उसे असुरक्षित कर दिया। अब वे रातों को चैन की नींद नहीं सो पा रहे।