फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house

Rewari News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। इससे लोगों में रोष है। इसी क्रम में कस्बे के पॉश इलाके में चोरों ने एक मकान को निशाना बना दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर वहां से 1 लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार व्यापारी दिनेश कुमार कस्बे के सेक्टर-6 स्थित एक मकान में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के सीकर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगा रखा था। इसी बीच चोर घर का ताला तोड़कर दाखिल हो गए। वे राजस्थान से लौटे तो कमरे में रखी अलमारी के अलावा बाहर रखे बेड व अन्य जगह का सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने जब अलमारी और बेड की जांच की तो उसमें रखी 1 लाख रुपये की नकदी, गहने और मोबाइल फोन गायब मिले। पीड़ित ने बाहर जाकर दिखा तो ऊपर जाने वाली सीढ़ी के रास्ते पर बनी खिड़की टूटी हुई थी। इसके जरिए ही चोर घर के अंदर दाखिल हुए थे। दिनेश कुमार ने इसकी सूचना तुरंत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के बाद जब दिनेश ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक युवक घर के अंदर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है। पहले उसने एक कमरे को खंगाला और फिर कुछ देर बाहर रखे बेड का सामान इधर-उधर किया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां उसने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी चोरी की। इस दौरान वह काफी देर तक घर में ही टहलता रहा। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
उधर, चोरी की घटना होने से लोगों में रोष है। उनका कहना था कि यदि रात के समय पुलिस की गश्त होती तो ऐसी घटना नहीं होती। पुलिस के अधिकारियों काे चाहिए कि वे पुलिस की गश्त बढ़वाएं। ताकि चोरी की वारदात न हो सके।


मंगलवार को भी हो चुकी चोरी की वारदात
कस्बे में एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये और गहने चोरी कर ले गए। घर का मुखिया अस्पताल में भर्ती होने की वजह से घर में कोई भी सदस्य नहीं था। इतना ही नहीं चोर घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोरी कर ले गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed