{"_id":"666dd9c25358e98dae07ac8d","slug":"theft-in-shop-incident-captured-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-205597-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Sat, 15 Jun 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कस्बे में बैटरी और इन्वर्टर की दुकान का ताला तोड़कर चोर 3 लाख रुपये कीमत की नई बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोसली निवासी अजय ने बताया कि उसने रेलवे रोड स्थित बिजली बोर्ड के समीप एसएस इंटरप्राइजेज नाम से इन्वर्टर-बैटरी की दुकान खोली है। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान को बंद करके चले गए। शनिवार सुबह वापस दुकान पर आए तो शटर के दोनों ताले और अंदर लगे लोहे की एंगल वाला दरवाजा टूटा मिला। दुकान के अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो उसमें रात 12 बजे चोर दुकान का लोहे वाला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए दिखाई दिए। करीब 6 मिनट के भीतर चोरों ने दुकान के अंदर से 18 नई बैटरी और 5 नए इन्वर्टर के अलावा दो पुराने इन्वर्टर चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दुकान का गल्ला और दस्तावेज खंगालता हुआ भी दिखाई दिया। दुकानदार अजय के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।े