{"_id":"616b0fa5745b736b3e55abad","slug":"theft-in-3-houses-of-dahina-in-a-single-night-rewari-news-rtk627212160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में डहीना के 3 घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में डहीना के 3 घरों में चोरी
विज्ञापन
डहीना के कुणाल के घर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Rewari
गांव डहीना में रात्रि को चोरों ने तीन घरों से जेवरात, नकदी व स्कूटी चोरी कर ले गए। एक रात में एक ही गांव में इन चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष है। डहीना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर शुरू कर दी हैं।
डहीना निवासी व पूर्व सब इंस्पेक्टर कुनाल ने बताया कि रात्रि को वह अपने घर में परिवार सहित सो रहा था। रात्रि को चोर छत के रास्ते से घर में घुसे। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सोए हुए थे उन कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़े। चोरों ने दोनों कमरों के अंदर अलमारियों से जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। तत्पश्चात डहीना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए फ्रिंगर एक्सपर्ट को बुला कर अंगुलियों के निशान लिये। पीड़ित कुनाल ने बताया कि चोर उसके घर से जेवरात सहित 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कुनाल ने बताया कि चोरों ने पास ही कृष्ण कुमार व गजराज के घर में भी घुस तो गए लेकिन वहां चोरी नहीं कर पाए।
डहीना निवासी बिशन सेठ बाजार में कपड़े व रवि ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते है। सुबह जब दुकान पर आए तो दुकान का शटर उखाड़ा हुआ था। बिशन ने बताया कि चोर दुकान से 5 हजार नकदी व 700 ग्राम के लगभग चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर फ्रिंगर एक्सपर्ट को बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रात्रि को डहीना में ताराचंद के मकान की चोर सेंधमारी कर स्कूटी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि दोनों चोरों ने घर में घुस कर जिन कमरों में परिवार वाले सोए हुए थे उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया। जिस कमरे में ताला लगा हुआ था उसका ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। घर के अंदर घुस कर दोनों चोरों ने कमरे के अंदर खड़ी स्कूटी का लॉक तोड़ कर चोरी कर ले गए। दोनों चोरों की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डहीना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे पर लेकर जांच शुरू कर दी हैं।
गांव सुधराना निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के जवान के बंद घर में चोरों ने सेंध लगा दी। जवान के घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने उन्हें घटना की सूचना दी। चोरी की घटना 12 अक्तूबर की है। जवान के गांव पहुंचने पर पुलिस को चोरी की शिकायत दी। चोर घर से एक लाख रुपये की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुधराना निवासी महीपाल ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में झारखंड के चायबासा में तैनात हैं। 12 अक्तूबर को उनके पड़ोसी अनिल ने सूचना दी कि उनका घर खुला पड़ा हुआ है। सूचना के बाद शुक्रवार को महीपाल गांव पहुंचे। महीपाल के अनुसार चोर घर से एक लाख तीन हजार रुपये की नकदी, चांदी के 33 सिक्के, चांदी की दो कटोरी, एक गिलास, प्लेट व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। महीपाल की शिकायत पर नाहड़ चौकी पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल का दौरा कर लिया गया है। मौके से सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा। -सुभाष, चौकी इंचार्ज, डहीना।