फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The work of making registry and driving license stalled

Rewari News: रजिस्ट्री व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य ठप

Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The work of making registry and driving license stalled
रेवाड़ी। वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले लिपिकों की बेमियादी हड़ताल के सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। लिपिकों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में होने वाले अधिकतर कार्य ठप हो गए हैं। खासतौर पर तहसील में रजिस्ट्री व एसडीएम कार्यालय में बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य पूरी तरह से बंद है। हड़ताल के बाद जिलेभर में 850 से अधिक रजिस्ट्री व 500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंसों का कार्य अटका गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा व नंबरदार एसोसिएशन ने लिपिकों की वेतन बढ़ोतरी की मांग को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लिपिकों द्वारा वेतन बढ़ाए जाने की मांग पूरी तरह से जायज है और उनके द्वारा पिछले कई दिनों से किये जा रहे संघर्ष के दबाव में आकर सरकार निश्चित तौर पर उनकी जायज मांग को जल्द पूरी करेगी। कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने भी लिपिकों की मांग को जायज ठहराते हुए उनका पूर्ण समर्थन किया और कहा कि वेतनमान की मांग को लेकर अलग-अलग विभाग के सैकड़ों लिपिक कार्यालयों का काम छोड़कर अनिश्चितकाल धरने पर बैठे हैं, जिससे कार्यालयों का जरूरी कार्य बाधित हो रहा है और आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसकी जिम्मेवार सरकार है। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने भी लिपिकों की मांग को जायज ठहराते हुए उनका पूर्ण समर्थन किया और कहा कि पूरी मेहनत व नियमानुसार कार्य करने वाला कमेरा लिपिक वर्ग सरकार की अनदेखी के चलते आज अपनी जायज मांग के लिए बारिश के मौसम में सड़कों पर बैठने को मजबूर है।
विज्ञापन

लिपिक एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास यादव ने कहा कि जब से हरियाणा राज्य का गठन हुआ है, तब से राज्य सरकारों ने समय-समय पर विभिन्न पदो के वेतनमान में सम्मानजनक बढ़ोतरी की है। लेकिन लिपिक पद का वेतनमान अन्य पदों की तुलना में अभी तक अपग्रेड नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में प्रत्येक लिपिक को डिजिटलाईजेशन से जोड़कर उनका सारा कार्य ऑनलाईन किया जा रहा है। ऐसे में लिपिकों पर कार्यभार बढ़ता जा रहा है, इसलिए सरकार द्वारा जल्द से जल्द लिपिकों का वेतनमान 19900 से बढ़ाकर 35400 रूपये किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को किसान मोर्चा नेता अभय सिंह, ऑल इंडिया किसान एवं मजदूर संगठन के जिला प्रधान रामकुमार, एम्स संघर्ष समिति के कैलाशचंद, ओमप्रकाश सैन, अमर सिंह, रोड़वेज यूनियन से वीर सिंह, रामनिवास बेनीवाल ने भी संबोधित करते हुए सरकार से बिना किसी देरी के लिपिकों की वेतनमान बढ़ाने की जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed