{"_id":"6845b446c707355f9802cc54","slug":"the-work-of-agrasen-yagyashala-in-igu-will-be-completed-soon-rewari-news-c-198-1-rew1001-220808-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में अग्रसेन यज्ञशाला का कार्य होगा जल्द पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में अग्रसेन यज्ञशाला का कार्य होगा जल्द पूरा
विज्ञापन
फोटो : 14मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित एडवाइजरी कमेटी की बैठक। स्रोत : व
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में महाराजा अग्रसेन पीठ की एडवाइजरी कमेटी की बैठक कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महाराजा अग्रसेन पीठ इंचार्ज डॉ. ममता अग्रवाल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें यज्ञशाला के नक्शे, रोजगार मेले के आयोजन एवं यूजी व पीजी के इंटर्नशिप के विषय में चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि शीघ्र ही अग्रसेन यज्ञशाला का कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके लिए जिला सचिव रिपुदमन गुप्ता ने यज्ञशाला के स्वरूप का रोडमैप प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को सुगमता से रोजगार मिल सके जिसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा, विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए उपयुक्त कंपनियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने महाराजा अग्रसेन पीठ पर पीएचडी के लिए सीट को विश्वविद्यालय के विभाग से जोड़ने की बात रखी। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि ये चेयर पूरे हरियाणा प्रदेश की एक मात्र चेयर है इस चेयर के माध्यम से शीघ्र ही पीएचडी की सीट आरक्षित की जाएगी। पीएचडी करने वाले छात्रों को सम्मेलन द्वारा स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस अवसर पर अशोक सोमानी, बृजलाल गोयल, मुकेश भट्ठेवाले, विनयशील गोयल, रमेश मित्तल, गोपाल गोयल, अमित गुप्ता, विजय सिंघल वं फाइनेंस ऑफिसर अनिल कुमार भी बतौर एडवाइजरी कमेटी मेंबर उपस्थित रहे।