फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The villagers were informed about the harmful effects of drug abuse.

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया

Wed, 14 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The villagers were informed about the harmful effects of drug abuse.
फोटो : नशा मुक्ति टीम ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करती ह - फोटो : एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
रेवाड़ी। जिले में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान जारी है। पुलिस ने गांव बाबडोली और भोहतवास भोंदू में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। टीम ने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि अपराधी फोन, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed