फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The underpass of the National Highway became an obstacle in the way of Adarsh village, the pond is promoting diseases

आदर्श गांव की राह में रोड़ा बना नेशनल हाईवे का अंडरपास, तालाब दे रहा बीमारियों को बढ़ावा

Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The underpass of the National Highway became an obstacle in the way of Adarsh village, the pond is promoting diseases
गांव खरखड़ा में गंदगी से अटा पड़ा जोहड़ दिखाता ग्रामीण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से साल 2020-21 में गोद लिए गए गांव खरकड़ा की राह में नेशनल हाईवे का अंडरपास रोड़ा बना हुआ है। बारिश के दिनों में अंडर पास में पानी भर जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर नेशनल हाईवे-48 पार कर गांव तक पहुंचना पड़ता है। हालांकि गांव की 30 समस्याओं का मांग पर मंत्री को दिया जा चुका है, जिसमें से मात्र चार का समाधान हुआ है। गांव को गोद लेने के बाद मंत्री गांव में नहीं पहुंचे हैं। आदर्श गांव बनने की राह में बड़ी रुकावट सार्वजनिक जोहड़ है, जिसका बदबूदार पानी अब बीमारियों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार गांव की समस्याएं चुनावी मुद्दा हैं। जो इन समस्याओं को खत्म कराएगा, उसे ही इस बार वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि पिछली पंचायत के कार्यकाल में इस गांव में आम रास्ते, सीवर लाइन, मल निकासी नालियां बेहतर हुई हैं, मगर अभी व्यायामशाला की मांग पूरी नहीं हुई है। अब ग्रामीण केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सामने पशु अस्पताल बनवाने की मांग उठाएंगे। गांव में रोशनी के लिए लगाई गई काफी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। परिवहन सेवाओं ने स्थानीय ग्रामीणों को तंग किया हुआ है। इनके अनुसार धारूहेड़ा से यह गांव करीब ढाई किलोमीटर जबकि जिला मुख्यालय से 17 क़िलोमीटर दूर है, मगर राज्य परिवहन की बसों में बहुत मिन्नत करने पर ही गांव खरखड़ा के लोगों या यहां आने वाले लोगों को बिठाया जाता है। निजी साधन या फिर ग्रामीण अपने साधन से आवागमन करते हैं। गांव राजपुरा, खटावली, ढाकिया, नानू खोड़ और पटौदी क्षेत्र से राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में छात्र - छात्राएं आते हैं, मगर उनको राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-जयपुर को पार करने में परेशानी आती है। किसानों के सामने ठोस विकल्प नहीं है। अंडरपास में बारिश का पानी भर जाता है।
विज्ञापन

------------
कुल आबादी साढ़े 5 हजार
कुल मतदाता - 3600 से अधिक
सरपंच पद - महिला सामान्य वर्ग
जिला परिषद के वार्ड 13 में शामिल
पंचायत समिति के वार्ड 12 में शामिल
ग्राम पंचायत में कुल वार्ड 12
--------------
गांव की समस्याओं का जो कराएगा समाधान, उसी को देंगे वोट
गांव के बीच में स्थित जोहड़ इस गांव की प्रमुख समस्या है। इसमें गांव की नालियों से निकला पानी पहुंच रहा है। गर्मी के दिनों में यह पानी बदबू देने लगता है, जबकि बारिश के दिनों इसका पानी अपनी सीमा लांघ देता है। जोहड़ के पास राजकीय प्राथमिक पाठशाला चल रही है। इसमें पानी भर जाता है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास से ग्रामीणों ने जब इस समस्या को लेकर अपने बच्चों की जान को खतरा बताया तो जोहड़ की चहारदीवारी और उस पर रेलिंग लगा दी गई। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव के मुख्य रास्ते बारिश के दिनों में दो-दो फीट पानी भर जाता है, जिसकी वजह से बच्चों और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेता समस्याओं के समाधान का वादा करके चले जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। इस बार सांसद, विधायक और पंचायत स्तर के चुनाव में हम उसी को वोट देंगे, जो सभी समस्याओं का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले
सार्वजनिक जोहड़ बड़ी समस्या है। इसमें हमेशा गंदा पानी भरा है, इसकी जल्द निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। जल निकासी का कोई बेहतर उपाय नहीं है। इस चुनाव में समस्या का समाधान कराने वाले को ही चुना जाएगा। - करतार सिंह
-----------------
गांव के बीच में बना यह जोहड़ अब लोगों को बीमार कर रहा है। हम इस समस्या को खुद झेल रहे हैं। हम उसकी व्यक्ति को इस बार वोट देंगे, जो इस समस्या का समाधान कराएगा। जल निकासी का बेहतर उपाय कराएगा।
- महेंद्र सिंह
-----------
आईटीआई के रास्ते में पानी की पाइप लाइन लीक हो रही है। बीडीपीओ और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, मगर समस्या हल नहीं हुई। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को गांव की समस्या पर ध्यान देने चाहिए। सभी समस्याएं इस बार चुनावी मुद्दे में शामिल हैं। - इतेंद्र सिंह।
--------------
सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गांव में काफी काम कराए हैं। आम रास्तों की स्थिति बेहतर हुई है। जोहड़ के पानी का समाधान होना चाहिए। उन्हें भी इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। - विजयपाल
-----------------------
कोरोना के चलते सरपंच की हो चुकी है मौत
इस गांव के सरपंच रामपाल का कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनके माध्यम से इस गांव में लाखों रुपये लागत के विकास कार्य हुए और ग्रामीण सरपंच को आज भी याद करते हैं।

------------------------
60 लाख रुपये की राशि डी प्लान में हो चुकी है जारी
- गांव खरखड़ा के विकास के लिए करीब 60 लाख रुपये की राशि डी प्लान में जारी की जा चुकी है, जिनमें धर्मशाला का निर्माण, सामुदायिक भवन, बस सेल्टर और गलियों के निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। गांव में विकास कार्यों के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान मंजूर कर दिया गया है। अन्य योजनाओं के विकास कार्यों के लिए राशि मंजूरी को चंडीगढ़ फाइल भेजी गई है। जल्द इनकी मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है। चंडीगढ़ से राशि जारी होते ही गांव में अन्य विकास कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।
- राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed