फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The torch of Khelo India Youth Games will come on 19th, there will be a grand welcome

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल 19 को आएगी, होगा भव्य स्वागत

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The torch of Khelo India Youth Games will come on 19th, there will be a grand welcome
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हरियाणा के पंचकूला में चार जून से शुरू होने वाले चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसे सफल बनाने और खिलाड़ियों में ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार करने के लिए रेवाड़ी में 19 मई को ‘खेलो इंडिया-राहगीरी’ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल लेकर शुभंकर धाकड़ और जय जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि राहगीरी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल लेकर शुभंकर धाकड़ और जय 19 मई को आएंगे। इस दौरान उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने और चीयर्सअप करने के लिए खिलाड़ी आतुर हैं। इस राहगीरी में जिलावासियों की अधिकतम भागीदारी रहे, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। हरियाणा में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया जा रहा है कि जिलावासी इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का होगा लाइव डेमो
डीसी ने कहा कि खेलो इंडिया राहगीरी में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही मुगदर घुमाना, मलखंभ, सूर्य नमस्कार, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग के लाइव डेमो के साथ-साथ स्पोर्ट्स परेड का भी आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी शहर में वरिष्ठ व युवा खिलाड़ी मशाल को राहगीरी स्थल तक लेकर आएंगे। साथ ही रास्ते में आने वाले अधिकतर गांवों में मशाल का भव्य स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि राहगीरी में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए एक बड़ा खेल आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक खेल होंगे मुख्य आकर्षण
डीसी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 खेलों के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से 4 से 13 जून तक संयुक्त रूप से किया जाएगा। गेम में पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed