{"_id":"62a0e5c493634906561198b9","slug":"the-thief-running-away-after-stealing-from-the-house-was-caught-by-running-rewari-news-rtk6490145132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चोरी कर भाग रहे चोर को दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चोरी कर भाग रहे चोर को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात घर में घुस कर नकदी चोरी कर भाग रहे चोर को मकान मालिक ने पीछा कर दौड़ा कर दबोच लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा स्थित मोहल्ला खलियावास निवासी सुनील कुमार बीती रात परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे एक नौजवान लड़का उनके घर में घुस गया। आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और वहां से करीब पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर लिया।
आवाज होने पर मकान मालिक सुनील की आंख खुल गई। उसने मोबाइल की टॉर्च जलाई तो आरोपी भागने लगा। अंधेरा होने की वजह से उसका पैर फिसल गया। तभी सुनील ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी की गई नकदी बरामद हो गई। साथ ही घर के बाहर खड़ी चोर की बाइक भी बरामद की गई है। पकड़ा गया चोर धारूहेड़ा के ही यादराम नगर का रहने वाला गौरव है। धारूहेड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य चोरी की वारदातों का पता लगाया जा सके।