{"_id":"5f11da9d8ebc3e74a76e22e7","slug":"the-team-dropped-illegal-constraction-rewari-news-rtk564497922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर योजनाकार की टीम न रेवाड़ी- पलवल राजमार्ग पर गिराए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर योजनाकार की टीम न रेवाड़ी- पलवल राजमार्ग पर गिराए अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के पलवल (राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 919) पर 30 मीटर वर्जित पट्टी में बने हुए अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों पर भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। विभाग की ओर से इन अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस जारी करने के बावजूद भी अनेक लोगों ने अवैध निर्माण को जारी रखा या हटाया नहीं। जिला प्रशासन की ओर से बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए बने हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है।
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र व बाहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति नहीं लेने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कालोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर मोटी रकम लेकर प्लाट बेच देते हैं। इससे आम आदमी को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।