{"_id":"6841e6589162fca7f805cd14","slug":"the-team-demolished-construction-in-illegal-colonies-rewari-news-c-198-1-rew1001-220653-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीम ने अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीम ने अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। धारूहेड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
धारूहेड़ा। जिला नगर योजनाकार टीम ने वीरवार को धारूहेड़ा में 5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलानियों में हुए निर्माण को ध्वस्त कराया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में हुई जिससे कोई विरोध नहीं कर सका।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने कहा कि सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा क्षेत्र के मसानी व गढ़ी अलावलपुर में अवैध रूप से निर्माण चल रहे हैं। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम के साथ दोनों जगहों पर कार्रवाई की गई। पुलिस बर भी तैनात किया गया था।
बताया कि मसानी में 3 एकड़ के भूखंड पर अवैध रूप से बनाई गई 12 डीपीसी, 5 चार दीवारी को तोड़ा गया। गढ़ी अलावलपुर में 2 एकड़ में विकसित की गई 7 डीपीसी व 1 निर्माणाधीन मकान पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से अपील की कि जमीन खरीदने व निर्माण करने से पहले जमीन की वैधता की जानकारी अवश्य लें। ताकि बाद में पछताना न पड़े।
क्योंकि कुछ प्रोपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर सस्ते रेट पर सरकारी जमीन के अपनी बता बेच देते हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहें और जमीन की वैधता की जानकारी लिए बिना जमीन न खरीदे और न ही निर्माण करें। संवाद