फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The TB lab will be shifted to the new block of the Civil Hospital in December.

Rewari News: दिसंबर में सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक की प्रयोगशाला में शिफ्ट होगी टीबी लैब

Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The TB lab will be shifted to the new block of the Civil Hospital in December.
फोटो: 17रेवाड़ी। सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक की प्रयोगशाला। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल रेवाड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब क्षय रोग (टीबी) की जांच के लिए अस्पताल में चल रही अलग लैब को अगले माह के अंत तक सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक में स्थित अत्याधुनिक प्रयोगशाला में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

शिफ्ट करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नई प्रयोगशाला में टीबी जांच के लिए विशेष केबिन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक टीबी की जांच अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बने पुराने टीबी ब्लॉक में की जाती है, जिससे मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर जांच कराने में असुविधा होती थी।
विज्ञापन

कई बार मरीजों को रक्त जांच, एक्स-रे और अन्य परीक्षणों के लिए नए ब्लॉक में जाना पड़ता था, जबकि टीबी जांच के लिए उन्हें मुख्य गेट के पास स्थित ब्लॉक तक आना पड़ता था। इस व्यवस्था के कारण न केवल मरीजों का समय नष्ट होता था, बल्कि चिकित्सकों को भी रिपोर्ट्स एकत्र करने में कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नए ब्लॉक की लैब में सभी प्रकार की जांचें पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और अब टीबी परीक्षण एक ही स्थान पर की जाएंगी। नई प्रयोगशाला को आधुनिक उपकरणों और तकनीकों से लैस किया जा रहा है, जिससे जांच रिपोर्ट पहले की तुलना में अधिक सटीक और त्वरित रूप से प्राप्त होंगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीबी लैब के स्थानांतरण से मरीजों को सुविधा का स्तर भी बढ़ेगा। दिसंबर तक लैब को पूरी तरह नए ब्लॉक में स्थानांतरित करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद सभी जांचें वहीं से संचालित होंगी। नई व्यवस्था से मरीजों को जांच रिपोर्ट समय पर मिल सकेगी, जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी का शीघ्र निदान और उपचार संभव होगा।


सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक में स्थित प्रयोगशाला में टीबी लैब को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। इसका कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे भी जांच की सुविधा मिलेगी।

- डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed