फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sacrifice of the martyrs can never be forgotten: IGP Nazneen Bhasin

शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता : आईजीपी नाजनीन भसीन

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the martyrs can never be forgotten: IGP Nazneen Bhasin
फोटो: 03रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन में शहीदों के परिवारों को सम्मानित करती आईजीपी साउथ रेंज र
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति एंव झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान पिछले 1 वर्ष में शहीद हुए 191 जवानों के नाम पढ़े गए और सभी शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से एक दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया।
विज्ञापन

नाजनीन भसीन ने वीर जवानों की कुर्बानी से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं और दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश में पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी नाजनीन भसीन, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, डीएसपी कोसली विद्यानंद सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अक्तूबर 1959 को केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के दस जवानों ने लद्दाख में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चीन की सेना के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राण बलिदान किए थे। उन पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ था। उन्हीं शहीदों के सम्मान में हर साल 21 अक्तूबर को नेशनल पुलिस डे या पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी नाजनीन भसीन ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन हर समय उनके साथ है। वहीं तीनों शहीद परिवार ने कहा कि आज उन्हें अपने शहीदों की कुर्बानी का बिल्कुल भी गम नहीं बल्कि गर्व है कि उनकी जान देश की रक्षा के काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed