फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The route of Barmer-Jammu Tawi, Bareilly-Bhuj and Kishanganj-Ajmer trains will change from tomorrow.

Rewari News: बाड़मेर-जम्मूतवी, बरेली-भुज और किशनगंज-अजमेर रेलसेवा का कल से बदलेगा मार्ग

Sun, 07 Dec 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The route of Barmer-Jammu Tawi, Bareilly-Bhuj and Kishanganj-Ajmer trains will change from tomorrow.
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलखंड पर बावल-करनावास-अनाजमंडी रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण बाड़मेर-जम्मूतवी, जम्मूवती-बाड़मेर, बरेली-भुज और किशनगंज-अजमेर रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया गया है जो अब 9 व 10 दिसंबर को नारनौल स्टेशन से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा जो 10 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह अलवर तक ही संचालित होगी और अलवर-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 10 दिसंबर को रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 10 दिसंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा जो 9 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी किशनगंज-अजमेर रेलसेवा
गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज रेलसेवा जो 10 दिसंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो 9 दिसंबर को किशनगंज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


रेवाड़ी स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत
गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा जो 10 दिसंबर को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 20984 दिल्ली सराय-भुज रेलसेवा जो 10 दिसंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed