फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The rope broke while descending into the canal, and the teenager was swept away by the current.

Rewari News: नहर में उतरते समय टूटी रस्सी, बहाव में बहा किशोर

Fri, 24 Apr 2026 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
The rope broke while descending into the canal, and the teenager was swept away by the current.
नहर के पास जुटी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई ​​खिलाते प्रबंधक।
कोसली (रेवाड़ी)। नाहड़ के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल में शुक्रवार दोपहर में नहाते समय 16 वर्षीय पांडू तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव सिंगराण निवासी पांडू अपने परिवार के साथ नाहड़ के पास नहर पर पहुंचा था। इसी दौरान वह पुल पर लगी रेलिंग से रस्सी बांधकर नहर में नहाने के लिए उतर रहा था इसी दौरान रस्सी टूट गई और वह तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकठ्ठा हो गए और किशोर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और आसपास से गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चालू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि किशोर अपने परिवार के साथ फेरी का काम करता था। वह नहर में नहाते समय तेज बहाव के कारण हादसे का शिकार हो गया। किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed