फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The road leading to the crematorium in Kosli was uprooted and abandoned.

Rewari News: कोसली में श्मशान घाट जाने वाले मार्ग को उखाड़कर छोड़ा

Tue, 05 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the crematorium in Kosli was uprooted and abandoned.
कोसली। शहर में श्मशान घाट की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को मार्केटिंग बोर्ड ने ब्लाकिंग टाइल को उखाड़ कर छोड़ दिया है। इससे जगह- जगह से सीवर लीकेज हो गया है। गंदा पानी बीच रास्ते में बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के बीच में गहरा गड्ढा भी हो गया। सीवर के पानी से बदबू आती है।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच बने ओवरब्रिज के निर्माण के चलते लाइनपार जाने के लिए वाहनों का एक ही रास्ता था। ऐसे में लोगों को दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ओवरब्रिज तोड़ने से पहले कोसली के व्यापारी व आमजन लाइन पार आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता की मांग कर चुके हैं, लेकिप प्रशासन वैकल्पिक रास्ता देना तो दूर जो रास्ता सड़क निर्माण कार्य करीब 2 माह से अटका पड़ा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने दो माह पूर्व इस रोड को उखाड़ दिया था। इसके कारण लोगों ने श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते से होकर आना जाना शुरू किया था।
विज्ञापन






सड़क निर्माण कार्य दो माह से अटका हुआ है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्मशान घाट में जाने के लिए दिक्कत हो रही है। प्रशासन से कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। -खेमचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति नगर नई बस्ती में कूड़े का उठान तक समय पर नहीं हो पा रहा है। कूड़े वाली गाड़ी लाइनपार नहीं आने से जगह जगह कूड़ा के अंबार लगे हैं।-अरुण कुमार



सड़क को उखाड़ देने से रास्ते का लेवल जमीन से नीचे चला गया है। इसकी वजह से सीवर का पानी श्मशान घाट के रास्ते पर जमा हो गया है। घाट में पहुंचने और शव जलाने में लोगों को काफी परेशानी आ रही है।-प्रेम कुमार




शहर में आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक रास्ता ना देने से व्यापार पर खासा प्रभाव पड़ा है। लाइनपार जाने वाले मार्ग को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। -सुभाष गर्ग, प्रधान, व्यापार मंडल




उखाड़े गए रास्ते को जल्द से जल्द बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- जयप्रकाश, एसडीएम, कोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed