फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The remaining stretch from Ambedkar Chowk to Dharuhera Toll Post will be constructed.

Rewari News: आंबेडकर चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी तक के शेष हिस्से का होगा निर्माण

Sun, 15 Mar 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The remaining stretch from Ambedkar Chowk to Dharuhera Toll Post will be constructed.
रेवाड़ी। शहर का आंबेडकर चौक। संवाद
रेवाड़ी। शहर के मुख्य मार्ग सर्कुलर रोड के सुंदरीकरण का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बावल चौक से आंबेडकर चौक तक मॉडल टाउन की ओर वाली लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब विभाग ने आंबेडकर चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी तक के शेष हिस्से को नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस दौरान सड़क को वन-वे रखा जाएगा और सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक का मार्ग वन-वे रहेगा जिन्हें धारूहेड़ा चुंगी से बावल चौक की ओर जाना है, वे इस वन-वे रास्ते का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

धारूहेड़ा चुंगी की ओर दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को राव अभय सिंह चौक से होते हुए पायलेट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। झज्जर रोड से धारुहेड़ा चुंगी की ओर आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए नाईवाल चौक की तरफ से जाना होगा। आंबेडकर चौक धारूहेड़ा चुंगी से पहले ही बैरिकेड्स लगाए जाएंगे ताकि बड़े वाहन निर्माण क्षेत्र में प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी रहेगी।


यह है पूरा प्रोजेक्ट
सरकुलर रोड के नवनिर्माण के तहत बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक के कुल 1.27 किलोमीटर लंबे मार्ग को 2.50 करोड़ की लागत से पूरी तरह नया बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क को करीब एक फीट गहरी कंक्रीट की परत बिछाकर सीसी रोड के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस रोड की पहली लाइन यानी बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर जाने वाली बस स्टैंड के साथ लगती लेन का निर्माण कार्य बावल चौक से बीएमजी मॉल तक का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा किया जा चुका है। अब विभाग द्वारा बीएमजी मॉल से धारूहेड़ा चुंगी तक बची पहली लाइन का निर्माण पूरा किया जा चुका है।


बावल चौक से आंबेडकर चौक तक की लाइन का काम पूरा कर लिया है। अब आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी के अंतिम खंड पर काम शुरू होगा।
- सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed