फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The 'Reform Utsav' campaign will run until December 25.

Rewari News: 25 दिसंबर तक चलेगा रिफॉर्म उत्सव अभियान

Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The 'Reform Utsav' campaign will run until December 25.
रेवाड़ी। सुशासन और नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में रिफॉर्म उत्सव अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान चार चरणों में 25 दिसंबर यानी सुशासन दिवस तक चलेगा। अभियान की तैयारियों को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नीति निर्माण को जमीनी स्तर से जोड़ना और आमजन के सुझावों के आधार पर प्रशासनिक व्यवस्था में और अधिक सुधार करना है। इसके लिए विशेष पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि पहले चरण जन मंथन के तहत 2 से 31 अक्तूबर तक पोर्टल के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। जनसभाओं, रैलियों और नुक्कड़ नाटकों सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

दूसरे चरण विमर्श में 10 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्राप्त सुझावों की समीक्षा की जाएगी। तीसरे चरण जन समाधान के तहत 10 अक्तूबर से 20 दिसंबर तक त्वरित सुधारों को धरातल पर लागू किया जाएगा। अंतिम चरण संकल्प सिद्धि 25 से 27 दिसंबर तक होगा। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर लागू सुधारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी प्रदीप अहलावत, डीएचईओ डॉ. ज्योति यादव और माय भारत जिला युवा अधिकारी सुमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed