{"_id":"618ab94758dd68022333d4f2","slug":"the-process-is-going-on-expeditiously-to-get-the-compensation-expeditiously-rao-inderjit-rewari-news-rtk629374767","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में एम्स से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में एम्स से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लोक निर्माण विश्राम गृह में माजरा गांव के ग्रामीणों के साथ बै?
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राव इंद्रजीत सिंह ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ एम्स निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में आयुक्त गुरूग्राम मंडल राजीव रंजन , निदेशक भूमि एवं राजस्व, निदेशक मेडिकल एजुकेशन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
जिले के गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए माजरा कोआपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड माजरा (भालखी) का प्रमाण पत्र किसान प्रतिनिधियों को सौंपते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा शीघ्र दिलाने के लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि माजरा गांव में एम्स के निर्माण प्रक्रिया के दौरान लाभपात्र किसानों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट भी अलॉट किए जाएंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि एम्स निर्माण में उपयोगी जमीन मालिकों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट आबंटन करते हुए लाभान्वित किया जाएगा, उनके लिए भी जिला नगर योजनाकार द्वारा अपनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से मुआवजा राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। बैठक में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा परियोजना को लेकर सोसायटी के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीटीपी धर्मवीर खत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।