{"_id":"68aa066f7249e6a8f8078230","slug":"the-play-agni-shikha-based-on-chanakya-mesmerized-the-audience-rewari-news-c-198-1-rew1001-224572-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चाणक्य पर आधारित नाटक अग्नि शिखा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चाणक्य पर आधारित नाटक अग्नि शिखा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
नाटक अग्नि शिखा का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित 21 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का मॉडल टाउन में समापन का किया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर नाटक अग्नि शिखा का मंचन किया गया जो महान विचारक आचार्य चाणक्य के जीवन और अदम्य संकल्प पर आधारित था। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैनी सभा के प्रधान मनोज सैनी, अध्यक्षता चेतराम सैनी ने की। यह कार्यशाला रंगकर्मी मदन डागर के निर्देशन में आयोजित हुई जिसमें जिले व आसपास के क्षेत्रों से आए 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अभिनय, शारीरिक भाषा, मंच अनुशासन, समूह-अभिनय और अभिव्यक्ति की गहन बारीकियां सीखीं।
कार्यशाला निर्देशक मदन डागर ने कहा कि यह कार्यशाला केवल अभिनय सिखाने तक सीमित नहीं रही बल्कि इसमें टीम भावना, आत्मानुशासन और संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित किया गया। रंगमंच समाज को दिशा देने का माध्यम है।
विज्ञापन
कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागी आर्यन, धवल, नितिन राठी, पंकज, प्रियंका यादव, गोविंद, प्रीति, हिमांशु, अर्जुन, रितिक, पूजा, कंचन यादव, संजय चौधरी, यश कुमार, डॉ अंकुर, ललित वर्माने इसे जीवन की अनमोल सीख बताया और रंगमंचीय अनुशासन व सामूहिक कार्य की भावना को आत्मसात करने की बात कही।
समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रिंकी ने किया।