{"_id":"0bdb934eacd861429e88ab9ec3a5ea86","slug":"the-people-siege-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासियों ने अधिकारियों ने किया घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासियों ने अधिकारियों ने किया घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल के एसडीएम जितेंद्र गांधी, रेवाड़ी के एसडीएम मुनीष नागपाल व धारूहेड़ा के नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह ने बुधवार को सेक्टर छह का दौरा किया।
वे यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर 8 पर राजस्थान की ओर से आ रहे दूषित व रसायन युक्त पानी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सेक्टर के लोगों ने अधिकारियों से हाईवे पर जमा पानी से निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र व एसटीपी का भी दौरा किया।
जानकारी के अनसार कस्बे के सेक्टर छह व चार में लगातार राजस्थान से दूषित एवं रसायन युक्त पानी आ रहा है। जबकि दिसंबर 2014 में अलवर प्रशासन ने पूर्णतया पानी बंद करने का आश्वासन भी दिया था। बुधवार दोपहर जैसे ही अधिकारी सेक्टर छह पहुंचे तो सेक्टरवासियों ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
वहीं वार्ड एक के पार्षद इंद्रपाल मुकदम ने बताया कि हालंाकि बार-बार पानी आने से परेशान धारूहेड़ा वासियों ने ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। याचिका के चलते भी अलवर प्रशासन पानी छोडना बंद नहीं कर रहा है। इससे सेक्टरवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
बार-बार आ रहे पानी को लेकर रेवाड़ी प्रशासन बुधवार को सेक्टर छह व चार का दौरा करने के बाद भिवाडी पहुंचे तथा अलवर प्रशासन को पानी बंद करने की चेतावनी दी। पूरे पामले की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।
-मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार, धारूहेड़ा।