फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The people of the village had opened fire at the wedding procession

Rewari News: गांव के ही लोगों ने बरात में चलाई थीं गोलियां

Thu, 30 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The people of the village had opened fire at the wedding procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजस्थान के जिला अलवर में गई बरात में तीन युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, अब जानकारी मिली है कि कुआं पूजन के दौरान गांव के लोगों ने ही तीन युवकों पर फायरिंग की थी।
मामले को लेकर गढ़ी बोलनी निवासी मृतक युवक के भाई ने अलवर के कोटकासिम थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फायरिंग की वारदात किसी पुरानी रंजिश को लेकर करना बताया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक अमन के भाई आशीष ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि उसका छोटा भाई अमन (20) पढ़ाई करता था। 19 नवंबर को गांव में ही कुआं पूजन हुआ था। इसमें उसके छोटे भाई अमन की उसके गांव के यशपाल और रमन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर यशपाल और रमन उसके भाई से रंजिश रखने लग गए थे।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक 28 नवंबर को उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन और विकास के साथ गांव की ही बरात में गांव मतलवास कोटकासिम गया हुआ था। उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन और विकास के साथ डीजे पर नाच रहा था। इस दौरान डीजे पर नाचते समय उसके भाई और उसके दोस्त नवीन व विकास के साथ यशपाल व रमन आपस में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि भाई अमन और उसके दोस्त नवीन, विकास पर यशपाल, रमन, कुलवंत उर्फ टीटू , रमन का दादा ओमप्रकाश, यशपाल का जीजा संदीप सहित अन्य 4 से 5 लोगों ने मारपीट करके अचानक अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इसके कारण उसके छोटे भाई अमन की मौके पर मौत हो गई। साथ ही उसके साथी नवीन व विकास भी गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed