फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The people of Sector-4 and 6 made the officers who came to open the jam, swung in 4 feet of water

जाम खुलवाने पहुंचे अधिकारियों को सेक्टर-4 और 6 के लोगों ने 4 फीट पानी में घुमाया

Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The people of Sector-4 and 6 made the officers who came to open the jam, swung in 4 feet of water
रेवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी से लगातार आ रहे केमिकल युक्त पानी और बारिश से बेहाल धारूहेड़ा के सेक्टर- 4 व 6 के लोगों ने सोमवार को नेशनल हाईवे संख्या-48 पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं महिलाएं सड़कों पर वाहनों के आगे लेट गईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर जाम खुलवाने पहुंचे रेवाड़ी एसडीएम रविंद्र यादव व तहसीलदार प्रदीप देशवाल को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने दोनों अधिकारियों को सड़कों व घरों में जमा 4 फीट तक पानी में घुमाया और स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद जाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खोला गया। इस दौरान रेवाड़ी विधायक चिंरजीव राव व महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह भी पहुंचे और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसके जल्द समाधान की मांग की। बता दें कि भिवाड़ी तरफ से आने वाले पानी से धारूहेड़ा ही नहीं नेशनल हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीब एक सप्ताह पहले रेवाड़ी पहुंचे पहुंचे सीएम मनोहरलाल के सामने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में राजस्थान प्रशासन की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक समाधान नहीं होने से लोगों का दोबारा फिर धैर्य जवाब दे गया। बता दें कि 15 दिन पहले भी धारूहेड़ा के लोगों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

पानी में कागज की नाव चलाकर प्रशासन का उड़ाया उपहास
मौके पर पहुंचे विधायक चिरंजीव राव लगभग 4 फीट पानी के बीच होकर लोगों के घरों में पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ विधायक चिरंजीव राव ने भी पानी में पैदल चलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी में कागज की नाव चलाकर जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। विधायक चिरंजीव राव ने मौके पर ही जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह को फोन किया और स्पीकर को ऑन करने सभी को सुनाया। जिला उपायुक्त ने वहीं आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जनता इतनी परेशान है कि सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर है। लोगों ने पिछले 15 दिनों से कुछ भी खाया-पीया नहीं है। इनके शौच तक जाने की व्यवस्था भी नहीं है। घर में रखा सारा कीमती सामान भी खराब हो चुका है। चिरंजीव राव ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री आए तब उन्होंने भी आश्वासन दिया। इसके बावजूद आज तक कोई सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर लगा 10 किमी तक लंबा जाम
जलभराव की समस्या से परेशान लोगों की ओर से लगाए गए जाम के चलते सोमवार को नेशनल हाईवे पर 10 किमी तक लंबा जाम लग गया। दिल्ली, गुरुग्राम की ओर से जयपुर की तरफ जा रहे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान की ओर से आने वाले पानी की समस्या के समाधान के लिए धारूहेड़ा के लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन किए जा चुक हैं। मामला एनजीटी तक जा चुका है। बावजूद इसके आज तक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed