फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The outbreak of cold will be visible from the last week of this month.

Rewari News: इस माह के अंतिम सप्ताह से ठंड का दिखेगा प्रकोप

Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of cold will be visible from the last week of this month.
अनाज मंडी मार्ग पर दोपहर के समय छाया प्रदूषण। संवाद
रेवाड़ी। कई दिनों से जिले का मौसम व तापमान सामान्य बना है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आई है। वहीं अधिकतम प्रदूषण का स्तर 235 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर के मध्य से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। सुबह और देर शाम की ठंड लोगों को महसूस होने लगी है जबकि दिन में हल्की धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहता है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण जारी है।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि इस समय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में उत्तरी और पूर्वी हवा चल रही है जिसके कारण दिन के तापमान में कभी हल्की बढ़त तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के आने से तापमान में स्थिरता नहीं बन पा रही है। ये विक्षोभ पहाड़ों पर तो समय से पहले बर्फबारी करा रहे हैं लेकिन मैदानी राज्यों में केवल आंशिक बादल और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव ही लेकर आ रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि पश्चिमी विक्षोभों में अंतर लंबा हो तो ठंड अधिक पड़ती है, जबकि एक के बाद एक आने पर ठंड के असर में कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली व शुष्क हवा चलने के आसार

24 नवंबर को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूरे क्षेत्र से आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली और शुष्क हवा पूरे उत्तर भारत में फैलेगी जिससे तापमान में तीव्र गिरावट शुरू हो जाएगी। विशेषकर हरियाणा में कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। नवंबर के अंतिम दिनों में शीतलहर का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है।
यह ठंड साइबेरिया से आने वाली बेहद सर्द और और बर्फीली हवाओं के के कारण अधिक प्रचंड हो सकती है, जिनका असर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल रात के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि दिन का तापमान थोड़ा नीचे आया है।


दिसंबर के पहले सप्ताह में नमी बढ़ेगी

इसके साथ ही मौसम पूर्वानुमान मॉडल दिसंबर के पहले सप्ताह में नए बदलाव की ओर संकेत कर रहे हैं। वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे धुंध और कोहरे की स्थिति भी बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अनुमानित बारिश और घने कोहरे की स्थिति में भी आगे संशोधन संभव है, क्योंकि मौसम प्रणालियों की गति और दिशा में अगले दिनों में बदलाव आ सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर की शुरूआत तक क्षेत्र में ठंड का प्रकोप दौर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed