{"_id":"677828513a6a6bd44003b034","slug":"the-numberedars-assessment-regarding-crop-loss-should-be-recorded-in-the-report-rewari-news-c-198-1-rew1001-213534-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसल नुकसान को लेकर नंबरदार का आकलन रिपोर्ट में दर्ज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसल नुकसान को लेकर नंबरदार का आकलन रिपोर्ट में दर्ज हो
Fri, 03 Jan 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीसी को ज्ञापन देकर ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने और संबंधित नंबरदार के आकलन को अपनी रिपोर्ट में दर्ज करने की मांग की।
समाधान शिविर में शामिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ओलावृष्टि से खेतों में बोई सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने प्रदीप कुमार जेलदार के नेतृत्व में उप तहसील धारूहेड़ा की नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर अनुरोध किया कि ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों में हुए नुकसान के जायजा करने के लिए जल्द विशेष गिरदावरी कराई जाए ताकि संबंधित किसान नष्ट हुई फसल वाले खेतों में वैकल्पिक फसल की बिजाई कर सके।
प्रधान उदयराज राव ने उपायुक्त अभिषेक मीणा से कहा कि कई गांवों में खेतों में शत प्रतिशत फसल नुकसान हुआ है। इस पर एसडीएम रेवाड़ी ने कहा कि उन्होंने भी इन गांवों में 75 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इस मौके पर अर्जुन सिंह यादव, धर्मवीर यादव, जसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, सत्यवान नंबरदार, जोगेंद्र राव ने वास्तविकता बताई। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश भी दिए। संवाद