{"_id":"6967e18e158509f3c70a8ccf","slug":"the-number-of-seats-at-training-centers-will-be-increased-virendra-kumar-rewari-news-c-198-1-fth1001-232051-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण केंद्रों की सीटें बढ़ाई जाएंगी : वीरेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण केंद्रों की सीटें बढ़ाई जाएंगी : वीरेंद्र कुमार
Thu, 15 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार बच्चों को गर्म वस्त्र और महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स
बावल। बाल भवन में बुधवार को जिला बाल कल्याण विभाग की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शिरकत की। विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी, सिलाई-कढ़ाई केंद्र और होम शेल्टर का निरीक्षण किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रशिक्षण केंद्रों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सब डिवीजन स्तर पर जिला बाल कल्याण विभाग की ओर से गरीब और जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में गरीब बच्चों को जूते, ऊनी वस्त्र और महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर का एक वर्षीय प्रशिक्षण पूरा करने वाली 10 लड़कियों और सिलाई-कढ़ाई केंद्र का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी पांच महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश मजबूत बनेगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही नीट और नेट की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही विभाग को अपग्रेड कर नए कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि विभाग की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन, मंडल महामंत्री निहाल सिंह, यतेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।