{"_id":"6b0b1862c0978e4c72042247","slug":"the-nmms-examination-will-be-held-today-at-nine-centres-in-the-district-rewari-news-c-198-1-fth1001-249448-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के नौ केंद्रों पर आज होगी एनएमएमएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के नौ केंद्रों पर आज होगी एनएमएमएस परीक्षा
Sat, 28 Nov 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 2582 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी।
परीक्षा उत्तीर्ण कर निर्धारित मानदंडों के तहत चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
बनाए गए नौ केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास गेट, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल अस्पताल के निकट जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिल्ली गेट, सिविल अस्पताल के पीछे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है।
विज्ञापन
इसके अलावा राव बहादुर सिंह हाई स्कूल यादव नगर, शिव कॉलोनी कांकरवाड़ी के पास स्थित विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
दो सत्रों में होगी परीक्षा, 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे : परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र में विद्यार्थियों की तर्क शक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसमें कुल 90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों की बौद्धिक योग्यता परखी जाएगी। इस भाग में विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल होंगे। इस प्रकार दूसरे सत्र में भी 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों सत्रों के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।