{"_id":"6841e6bbfc851ef2ff0daa8a","slug":"the-needy-are-taking-advantage-of-the-solution-camp-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-220668-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर का लाभ उठा रहे जरूरतमंद : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर का लाभ उठा रहे जरूरतमंद : डीसी
Fri, 06 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 29रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका समाधान कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में जरूरतमंदों की समस्याएं दूर हो रही हैं।
डीसी अभिषेक मीणा के सामने पानी, पहचान पत्र, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व से जुड़ी समस्याएं आईं। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।
एक निजी स्कूल द्वारा लिविंग सर्टिफिकेट देने के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की शिकायत पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी विनोद शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल मौजूद रहे।